चित्रकूट में MLC चुनाव के लिए मतदान जारी:13 केंद्रों पर स्नातक मतदाता डाल रहे वोट, तलाशी के बाद प्रवेश

Oct 23, 2026 - 10:56
0
चित्रकूट में MLC चुनाव के लिए मतदान जारी:13 केंद्रों पर स्नातक मतदाता डाल रहे वोट, तलाशी के बाद प्रवेश
चित्रकूट जिले में शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी है। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हो रहे इस चुनाव में सुबह 10 बजे तक करीब 5 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर पुलिसकर्मी मतदाताओं की तलाशी के बाद ही अंदर जाने दे रहे हैं। केंद्रों के बाहर भी सुरक्षा बल तैनात हैं। मऊ समेत कई जगहों पर केंद्र बनाए जिले के 13 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मानिकपुर, राजापुर और मऊ समेत कई जगहों पर केंद्र बनाए गए हैं। जिला मुख्यालय के चित्रकूट इंटर कॉलेज में भी वोटिंग हो रही है। करीब 13 हजार मतदाताओं के लिए व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों से 100 मीटर दूर राजनीतिक दलों के पर्ची काउंटर लगे हैं। कार्यकर्ता मतदाताओं को पर्चियां दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User