सुल्तानपुर में शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान:सपा-भाजपा में सीधी टक्कर, 11 बूथों पर 2679 शिक्षक मतदाता डाल रहे वोट
सुल्तानपुर में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यहां कुल 16 प्रत्याशियों में सपा-भाजपा को छोड़ सभी निर्दलीय उम्मीदवार में हैं। जिले में 11 बूथों पर मतदान कराया जा रहा है। 2679 शिक्षक मतदाता यहां पर वोट करेंगे। शहर के पीएमश्री इंटर कॉलेज में दो बूथ बनाए गए हैं, जिस पर नगर क्षेत्र के अलावा भदैया और दुबेपुर ब्लॉक के मतदाता वोट कर रहे हैं। सुबह 10:30 बजे डीएम इंद्रजीत सिंह ने एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बताया अब तक सकुशल मतदान सम्पन्न कराया जा रहा है। सबसे अधिक मतदाता कादीपुर तहसील क्षेत्र में हैं। बता दें कि सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बता दें कि सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी और भाजपा ध्रुव त्रिपाठी के समर्थक यहां मतदान केंद्र पर डटे हुए हैं। इन दोनों में ही सीधी टक्कर है। शहर के जीआईसी के दो बूथों सहित बल्दीराय, कूरेभार, जयसिंहपुर, दोस्तपुर, अखंडनगर, कादीपुर, करौंदीकला, लंभुआ व प्रतापपुर कमैचा के ब्लॉक सभागार में वोट सुबह आठ बजे से शाम चार बजे पड़ेंगे। प्रत्येक बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनात किए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट अपने से संबंधित बूथों का जायजा ले रहे हैं। मदरसा जामे अरबिया के प्रिंसिपल मौलाना मोहम्मद अहमद वारसी ने वोट देकर बताया कि हमने वोट पेंशन बहाली के मुद्दे पर दिया है। कैशलेश योजना और सभी शिक्षको को एक बराबर रखा जाए और किसी तरह का पक्षपात न किया जाए। इस मुद्दे पर आज वोट किया जा रहा है। डॉ. सायमा ने कहा कि ग़लत आरोप लगाया जा रहा है कि शिक्षा अधिकारी वोट देने का किसी प्रकार का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने पहली बार वोट दिया है। केशकुमारी स्कूल की टीचर जय त्रिपाठी ने कहा वोट देने का लक्ष्य यही है जो हमारे शिक्षको की बात सुने उन्हें ही वोट किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)