महराजगंज-बांसपर मार्ग पर अंधे मोड़ के पुल की रेलिंग टूटी:हादसे का डर बढ़ा, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की
महराजगंज कोतवाली से बांसपर जाने वाले मार्ग पर पानी की फैक्ट्री के पास बने पुल की दोनों तरफ की रेलिंग टूट गई है। अंधे मोड़ पर रेलिंग टूटने से राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे का डर है। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से रोज बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। पुल के पास अंधा मोड़ होने से सामने से आने वाले वाहन दिखते नहीं हैं। रेलिंग टूटी होने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। रात में कम रोशनी में यहां से गुजरना और भी खतरनाक हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के बावजूद विभाग ने अब तक मरम्मत नहीं कराई है। इससे लोगों में नाराजगी है। अंगिरा देवी, राहुल कुमार, प्रदीप गौतम और राजकुमार समेत कई लोगों ने अधिकारियों से पुल पर दोनों तरफ रेलिंग लगाने और अंधे मोड़ पर सुरक्षा के सही इंतजाम करने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)