चंदौली में बैनर लेकर डीएम कार्यालय पहुंची महिला:कहाृ ‘सीएम जी मुझे न्याय दो या मौत’, फर्जी लोन कराने और रकम हड़पने का आरोप

Sep 25, 2026 - 17:45
0
चंदौली में बैनर लेकर डीएम कार्यालय पहुंची महिला:कहाृ ‘सीएम जी मुझे न्याय दो या मौत’, फर्जी लोन कराने और रकम हड़पने का आरोप
चंदौली कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार दोपहर उस समय अधिकारियों में हलचल मच गई, जब एक महिला शरीर पर ‘मुख्यमंत्री जी मुझे न्याय दो या मौत दो’ लिखा बैनर लगाकर डीएम कार्यालय के बाहर पहुंच गई। महिला को देखकर एडीएम राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और उससे बातचीत की। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी जमीन के मूल दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से लोन कराया गया और लोन की पूरी रकम दूसरे लोगों ने हड़प ली। महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत भी दी। 11 साल पहले जमीन के कागजात से लोन कराने का आरोप चकिया कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर वार्ड नंबर-4 निवासी मीना देवी ने आरोप लगाया कि करीब 11 साल पहले उनकी जमीन के मूल दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सोनाहल स्थित ग्रामीण बैंक से उनके नाम पर फर्जी लोन कराया गया। उनका आरोप है कि तत्कालीन बैंक प्रबंधक मोहम्मद वकार अहमद के साथ नगीना और विजय नाहर सिंह भी इस मामले में शामिल थे। मीना देवी के मुताबिक, लोन उनके नाम पर कराया गया, लेकिन उसकी रकम उनके खाते में नहीं आई। बाद में जब उन्हें लोन के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने अपने स्तर से मामले की जानकारी जुटानी शुरू की। बैंक में अब भी गिरवी हैं जमीन के मूल दस्तावेज महिला ने बताया कि उनकी जमीन के मूल कागजात अभी भी बैंक में गिरवी रखे हुए हैं। वह दस्तावेज वापस लेने के लिए लगातार बैंक के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उनका आरोप है कि बैंक अधिकारियों की ओर से उनकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। मीना देवी ने तत्कालीन बैंक प्रबंधक मोहम्मद वकार अहमद, भोड़सर गांव निवासी नगीना और मोहम्मदाबाद निवासी विजय नाहर को मामले में मुख्य रूप से जिम्मेदार बताया है। उन्होंने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से मिलने की बात मीना देवी ने अधिकारियों से मामले की जांच कराकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में जाकर अपनी समस्या बताएंगी। एडीएम राजेश कुमार ने महिला से पूरे मामले की जानकारी ली। महिला की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User