मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता:जयसिंहपुर में 19 संस्थानों के विद्यार्थी हुए शामिल; भाषण में बंदना प्रथम

Sep 25, 2026 - 17:45
0
मेरे सपनों का भारत प्रतियोगिता:जयसिंहपुर में 19 संस्थानों के विद्यार्थी हुए शामिल; भाषण में बंदना प्रथम
जयसिंहपुर ब्लॉक में नोडल अधिकारी लालमणि दूबे की देखरेख में शुक्रवार को मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम संपन्न हुआ। माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र. प्रयागराज के निर्देश पर हुए कार्यक्रम में विपरीत मौसम के बावजूद 19 संस्थानों के 115 छात्र-छात्राओं ने विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता पीआर इंटर कॉलेज सेमरी में आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में श्याम कुमारी इंटर कॉलेज पेमापुर की छात्रा बंदना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में बंदनी पीआर इंटर कॉलेज सेमरी, निबंध में प्रतिभा पांडेय और क्विज में सलोनी सिंह जनता इंटर कॉलेज बेलहरी ने क्रमशः अव्वल स्थान हासिल किया। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य राधाकृष्णन ने सभी संस्थाध्यक्षों का आभार व्यक्त किया और प्रतिभागियों एवं सफल छात्रों को बधाई दी। इस अवसर पर अमर प्रताप सिंह समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User