चोरी के आरोपी से टीवी और इन्वर्टर मिले:चंदौली पुलिस ने पकड़ा, 14 नवंबर की रात हुई वारदात का खुलासा

Nov 16, 2026 - 12:30
0
चोरी के आरोपी से टीवी और इन्वर्टर मिले:चंदौली पुलिस ने पकड़ा, 14 नवंबर की रात हुई वारदात का खुलासा
चंदौली जिले में सैयदराजा पुलिस ने सोमवार को दिघवट गांव के पास से मनोज राजभर को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से एक एलईडी टीवी और इन्वर्टर मिला है। पूछताछ में मनोज ने बताया कि उसने 14 नवंबर की रात फेसुड़ा गांव में लकी चौहान के घर चोरी की थी। उसने कहा कि महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की। लकी चौहान ने 15 नवंबर को सैयदराजा थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर 42 इंच का टीवी और इन्वर्टर ले गए। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी का आरोपी दिघवट गांव के पास है। पुलिस ने वहां पहुंचकर मनोज को टीवी और इन्वर्टर के साथ पकड़ा। पुलिस ने बताया कि मनोज राजभर सदर कोतवाली क्षेत्र के दिघवट गांव का रहने वाला है। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस टीम में सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, बालवीर सिंह यादव, शंकर राम और बृजेश चौहान शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User