गोरखपुर में छठ महापर्व पर सेवा:धरती केयर फाउंडेशन ने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को बांटी चाय दूध प्रसाद

Nov 16, 2026 - 12:30
0
गोरखपुर में छठ महापर्व पर सेवा:धरती केयर फाउंडेशन ने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को बांटी चाय दूध प्रसाद
गोरखपुर में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर धरती केयर फाउंडेशन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सेवा अभियान चलाया गया। इसके तहत शहर के विभिन्न छठ घाटों और प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क चाय, दूध और प्रसाद का वितरण किया गया। यह अभियान सूरजकुंड, मानसरोवर, गोरखनाथ, बरगदवां, महेसरा और जमुनारा सहित अन्य स्थानों पर आयोजित हुआ। सुबह से ही फाउंडेशन के सहयोगी सेवा कार्य में जुट गए। पर्व के विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों पर श्रद्धालुओं को जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई। सहयोगियों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। इस पहल का उद्देश्य पर्व पर श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा। फाउंडेशन की इस पहल से श्रद्धालुओं के बीच सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग का संदेश भी पहुंचा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User