बलिया में 12 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले:प्रशांत चौधरी को बैरिया और राजकेशर सिंह को बांसडीह थाने की जिम्मेदारी
बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने 12 प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से किया गया है।
थानाध्यक्ष सहतवार प्रशांत चौधरी को बैरिया थाने का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक राजकेशर सिंह को कस्बा सिकंदरपुर चौकी प्रभारी से बांसडीह का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से फेफना थाने भेजा गया है।
उपनिरीक्षक पवन को माल्दा चौकी प्रभारी से हल्दी थानाध्यक्ष बनाया गया है। उपनिरीक्षक ज्ञानप्रकाश तिवारी को पुलिस वेलफेयर सेल से सहतवार थानाध्यक्ष बनाया गया है। उपनिरीक्षक अखिलेश चन्द पाण्डेय को फेफना से गड़वार थाने का प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को बांसडीह प्रभारी निरीक्षक से पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है। उपनिरीक्षक हितेश कुमार को गड़वार थानाध्यक्ष से स्वाट टीम प्रभारी और उपनिरीक्षक अजय साहनी को स्वाट टीम प्रभारी से सर्विलांस सेल प्रभारी बनाया गया है।
सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ, बैरिया प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह और हल्दी थानाध्यक्ष राजू राय को पुलिस लाइन भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)