उपस्वास्थ्य केंद्रों पर खरीदे जाएंगे उपकरण

Nov 17, 2026 - 05:39
0
उपस्वास्थ्य केंद्रों पर खरीदे जाएंगे उपकरण
इटावा. स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच व उपचार कराने के लिए चिकित्सा विभाग ने तैयारी तेज कर दी हैं। सोमवार को बीसीएमओ डॉ. जयकिशन मीणा की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लुहावद एवं अयाना की राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी (आरएमआरएस) की बैठक हुई। इसमें उपस्वास्थ्य केंद्रों पर जांच सुविधाएं मजबूत करने के लिए आवश्यक उपकरण व चिकित्सा सामग्री खरीदने के प्रस्ताव लिए गए, ताकि ग्रामीण मरीजों को छोटी जांचों के लिए दूर न जाना पड़े। बैठक में ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी समकित जैन, प्रभारी डॉ. दुर्गेश विश्वास, डॉ. जगदीश मीणा, लेखाकार बृजेश मोदी, सदस्य, एएनएम एवं सीएचओ शामिल रहे। बैठक में शामिल प्रभारी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User