संभल में ट्रैक्टर पलटने से अधेड़ की मौत:मुरादाबाद में बाइक की सर्विस कराकर लौट रहे थे, रातभर गाड़ी के नीचे दबे रहे

Nov 08, 2026 - 17:58
0
संभल में ट्रैक्टर पलटने से अधेड़ की मौत:मुरादाबाद में बाइक की सर्विस कराकर लौट रहे थे, रातभर गाड़ी के नीचे दबे रहे
संभल में छोटी दीपावली की रात ट्रैक्टर पलटने से 50 साल के किसान की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर की सर्विस कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिलारी-आसफपुर रोड पर उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गया। हादसे के बाद वह ट्रैक्टर के नीचे दब गए। रात में राहगीर ने दी पुलिस को सूचना हादसा शनिवार रात करीब 9:30 बजे चंदौसी तहसील के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में मिठनपुर मौजा गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान गुरसरी गांव के रहने वाले जयवीर सिंह (50) पुत्र रमेश सिंह के रूप में हुई है। जयवीर के बेटे ने बताया कि उनके पिता छोटी दीपावली की शाम ट्रैक्टर की सर्विस कराने मुरादाबाद जिले के बिलारी कस्बे गए थे। रात में घर लौटते समय हादसा हो गया। रात होने के कारण सड़क से गुजर रहे लोगों को खंदी में पलटा ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया। बाद में एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। यह जानकारी रात करीब 12 बजे मिली। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर के नीचे दबे जयवीर को बाहर निकालकर बिलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार तड़के करीब चार बजे दूसरे साधनों की मदद से ट्रैक्टर को खंदी से बाहर निकाला गया। सुबह करीब नौ बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जयवीर के परिवार में पत्नी रीना देवी, बेटे प्रशांत और अभय और पुत्रवधू पूजा हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मौके पर चौकी प्रभारी रघुराज सिंह पहुंचे थे। परिवार की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User