देवरिया में ड्राइवर को घेरकर पीटा, VIDEO:युवकों ने लाठी-डंडों से मारा, रंगदारी मांगी; 8 नामजद समेत 13 पर केस

Oct 27, 2026 - 21:12
0
देवरिया में ड्राइवर को घेरकर पीटा, VIDEO:युवकों ने लाठी-डंडों से मारा, रंगदारी मांगी; 8 नामजद समेत 13 पर केस
देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सकरापार खुर्द में ड्राइवर को घेरकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले में पुलिस ने मंगलवार शाम 6 बजे मुकदमा दर्ज किया। आठ नामजद और चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना 15 अक्टूबर की बताई जा रही है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम गांव निवासी रामनिवास यादव ड्राइवर हैं। उन्होंने 26 अक्टूबर को रामपुर कारखाना थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि 15 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे वह वाहन लेकर सकरापार खुर्द के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित ने रंगदारी मांगने का आरोप भी लगाया है। वायरल वीडियो में घेरकर मारपीट करते दिखे युवक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई युवक ड्राइवर को घेरकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पीड़ित को बचाने के लिए कोई आगे आता नजर नहीं आ रहा है। आरोप है कि मारपीट के दौरान वीडियो बनाया गया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। सोमवार शाम वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया। सोसाइटी के प्रबंधक ने भी की थी शिकायत अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक रजनीश कुमार पटेल ने भी पुलिस और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस के अनुसार, रामनिवास की तहरीर के आधार पर आठ नामजद और चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कर रही वीडियो की जांच क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User