फर्रुखाबाद में महिला ने फंदा लगाकर दी जान:बच्चों के घर लौटने पर जानकारी हुई, 15 साल पहले हुई थी शादी

Oct 27, 2026 - 22:32
0
फर्रुखाबाद में महिला ने फंदा लगाकर दी जान:बच्चों के घर लौटने पर जानकारी हुई, 15 साल पहले हुई थी शादी
फर्रुखाबाद में मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के अर्रा पहाड़पुर गांव में मंगलवार शाम करीब छह बजे 34 साल की महिला ने घर में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के रहने वाले सुनील मजदूरी करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी आरती, चार बच्चे और माता-पिता रहते हैं। मंगलवार को सुनील काम पर गए थे। उनकी मां मंदिर गई थीं, जबकि पिता सड़क पर टहल रहे थे। बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे। इसी दौरान आरती ने घर के एक कमरे में फंदा लगा लिया। बच्चे ट्यूशन से लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने घर से बाहर आकर परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि आरती की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। फिलहाल महिला के आत्मघाती कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User