एमएलसी श्रीचन्द शर्मा की जीत पर शिक्षक ने दी बधाई:कहा- शिक्षकों के हितों की आवाज उठाते रहेंगे श्रीचन्द शर्मा
मेरठ-सहारनपुर मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी श्रीचन्द शर्मा की जीत पर उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अमित कुमार शर्मा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने इस जीत को शिक्षक समुदाय के विश्वास और समर्थन का प्रतीक बताया।
अमित कुमार शर्मा ने उम्मीद जताई कि श्रीचन्द शर्मा आगामी कार्यकाल में भी शिक्षकों के हितों और शिक्षा जगत से जुड़े मुद्दों को उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि शिक्षकों की अपेक्षाओं को दर्शाती है।
शिक्षकों की समस्याओं का समाधान, उनके सम्मान की रक्षा और सेवा संबंधी विषयों का निस्तारण शिक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी है। अमित शर्मा ने विश्वास जताया कि श्रीचन्द शर्मा पहले की तरह शिक्षकों की आवाज को प्रभावी ढंग से मंचों पर उठाते रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)