कैंसर संस्थान में अब 5 दिन में मिलेगी बायोप्सी रिपोर्ट:पहले लगते थे 10 दिन, कैंसर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Oct 27, 2026 - 22:32
0
कैंसर संस्थान में अब 5 दिन में मिलेगी बायोप्सी रिपोर्ट:पहले लगते थे 10 दिन, कैंसर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
लखनऊ के कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में अब बायोप्सी की जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। संस्थान में 2.16 करोड़ रुपए की लागत से डिजिटल पैथोलॉजी लैब स्थापित की गई है। इससे रिपोर्ट मिलने का समय घटकर करीब 5 दिन रह जाएगा। पहले इसमें 8 से 10 दिन तक लग जाते थे। जांच में तेजी, इलाज शुरू करने में मिलेगी मदद कैंसर के इलाज में समय पर बीमारी की पहचान बेहद जरूरी होती है। बायोप्सी रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर बीमारी की प्रकृति समझकर आगे के इलाज की योजना बनाते हैं। ऐसे में रिपोर्ट जल्दी मिलने से मरीजों को इलाज की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। डिजिटल तकनीक से विशेषज्ञों की राय लेना आसान नई लैब में पैथोलॉजी स्लाइड की डिजिटल तस्वीरें तैयार की जा सकेंगी। जरूरत पड़ने पर इन तस्वीरों को दूसरे चिकित्सा केंद्रों के विशेषज्ञों के साथ साझा किया जा सकेगा। इससे जटिल मामलों में दूसरी राय लेने और जांच के निष्कर्षों की समीक्षा करने में सुविधा होगी। दूर-दराज के मरीजों को भी फायदा डिजिटल व्यवस्था से जांच प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। भविष्य में नमूनों और डिजिटल रिपोर्ट के बेहतर समन्वय से दूर-दराज के मरीजों को भी लाभ मिल सकता है। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, नई तकनीक का उद्देश्य जांच की प्रक्रिया को तेज करना और मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User