देवरिया में सेवा संकल्प अभियान:महिला-बच्चों को सुपोषण व स्वास्थ्य की जानकारी दी; गोदभराई और अन्नप्राशन कराया

Sep 28, 2026 - 14:23
0
देवरिया में सेवा संकल्प अभियान:महिला-बच्चों को सुपोषण व स्वास्थ्य की जानकारी दी; गोदभराई और अन्नप्राशन कराया
सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरिया जिले के विभिन्न विकासखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के साथ गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी हुए। रामपुर कारखाना विकासखंड के गौर कोठी में आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और कार्यकत्रियों ने सहभागिता की। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण, स्वास्थ्य देखभाल तथा बच्चों के उचित आहार के संबंध में जानकारी दी गई। विकासखंड रुद्रपुर के खोपा ग्राम पंचायत और आंगनबाड़ी केंद्र परसिया देवार नंबर-5 में भी कार्यक्रम हुए। ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों को विभागीय योजनाओं से अवगत कराने के साथ पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। बरहज ब्लॉक सभागार में भी अभियान के उद्देश्यों और योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (BOCW) श्रमिकों को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए महेन में कैंप लगाया गया। इसमें पात्र श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। अभियान का उद्देश्य पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User