ताजमहल के पास दिखा गोल्डन जैकल-पर्यटकों ने बदला रास्ता:शिल्पग्राम में गोल्डन जैकल निकलने से पर्यटक सहमे, वन विभाग की टीम सक्रिय

Nov 30, 2026 - 03:01
0
ताजमहल के पास दिखा गोल्डन जैकल-पर्यटकों ने बदला रास्ता:शिल्पग्राम में गोल्डन जैकल निकलने से पर्यटक सहमे, वन विभाग की टीम सक्रिय
ताज महल के पूर्वी गेट के पास स्थित शिल्पग्राम में रविवार दोपहर एक गोल्डन जैकल दिखने से पर्यटकों में अफरातफरी मच गई। ताज महल देखने आए कई सैलानियों ने जानवर को देखकर घबराहट महसूस की और वे जल्दी से वहां से दूसरे रास्ते निकले। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिल्पग्राम ताज दर्शन के बाद या पहले पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना है। यहां हस्तशिल्प की दुकानें हैं। रविवार दोपहर जब परिसर में गोल्डन जैकल नजर आया तो आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ पर्यटकों ने बताया कि जानवर को देखकर डर लगने लगा और उन्होंने तुरंत सुरक्षित जगह की ओर पहुंचने का प्रयास किया। डीएफओ बोले: सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर सक्रिय हो गई। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि शिल्पग्राम के पीछे जंगल होने की वजह से कभी-कभी जानवर परिसर की ओर आ जाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वन विभाग की टीम लगातार निगरानी में रहती है और पर्यटकों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User