फिरोजाबाद में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग:मतदाता सूची में बदलावों की स्वतंत्र जांच कराने की उठाई आवाज, जिला मुख्यालय तक मार्च निकाला
फिरोजाबाद में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से मार्च निकालते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यशैली की स्वतंत्र समीक्षा और मतदाता सूची में हुए बदलावों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना था कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र के लिए जरूरी है। इसी को लेकर पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर रही है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी 28 सितंबर को विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम था। फिरोजाबाद में कार्यकर्ता दोपहर एक बजे तक धरना-प्रदर्शन करते रहे और ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, ज्ञानेश कुमार वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उन्होंने 19 फरवरी 2025 को 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)