दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत पांच पर केस:संचेडी में पिता ने दो लाख रुपए मांगने और बेटी को मिलने न देने का आरोप लगाया
कानपुर के सचेंडी के रामपुर भीमसेन गांव में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता ने आठ नवंबर को आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद अब पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, देवर, ननद के बजाय पति के बहनोई और उसकी पत्नी समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब पूरा मामला विस्तार से जानिए… रामपुर भीमसेन निवासी रंगीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो महीने पहले गांव का ही आनंद कुमार उनकी बेटी सुषमा उर्फ पूनम को बहलाकर अपने साथ ले गया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली। पिता के मुताबिक बेटी घर से जाते समय अपनी मां के जेवर और 50 हजार रुपये भी ले गई थी। बेटी के बारे में जानकारी करने पर आनंद की मां मुन्नी और भाई सुशील उर्फ कल्लू ने उनके साथ गालीगलौज की और धमकी दी। इस पर उन्होंने सचेंडी थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने बेटी के बालिग होने की बात कहकर कार्रवाई नहीं की। रंगीलाल ने आरोप लगाया कि करीब 20 दिन पहले बेटी ने फोन कर बताया था कि आनंद उसे अपने बहनोई गोरेलाल और उसकी पत्नी रूबी के गुजैनी स्थित घर पर रखे हुए है। वहां उसके साथ मारपीट की जा रही है। जानकारी मिलने पर वह बेटी से मिलने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उसे मिलने नहीं दिया। विरोध करने पर गोरेलाल ने दो लाख रुपये दहेज में देने की मांग की। रुपये न देने पर बेटी को प्रताड़ित करने की धमकी दी गई। पिता के अनुसार, इस दौरान बेटी ने रोते हुए उनसे घर ले चलने की गुहार लगाई थी, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके कुछ दिन बाद आनंद अपनी मां और भाई के साथ बेटी को मर्दनपुर ले गया। आरोप है कि वहां भी उसके साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर बेटी ने आठ नवंबर को आत्महत्या कर ली। पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति आनंद कुमार, उसकी मां मुन्नी, भाई सुशील उर्फ कल्लू, बहनोई गोरेलाल और उसकी पत्नी रूबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)