सिद्धार्थनगर में गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक पर हमला:चार नामजद और एक अज्ञात पर केस, सिर पर किया धारदार हथियार से वार
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ कस्बे में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में युवक घायल हो गया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौधरी कैफे के सामने हुआ विवाद चिल्हिया थाना क्षेत्र के सूर्यकुड़िया गांव के रहने वाले राममनोज यादव ने पुलिस को बताया कि 14 नवंबर की शाम करीब छह बजे वह शोहरतगढ़ में चौधरी कैफे के सामने मौजूद थे। इसी दौरान विनय यादव, अमित यादव, रामजीत यादव और संदीप यादव समेत कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सिर पर धारदार हथियार से वार राममनोज के मुताबिक, गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्होंने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने 14 नवंबर की रात विनय यादव, अमित यादव, रामजीत यादव, संदीप यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक शशि शेखर सिंह को सौंपी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)