गोरखपुर रूट की दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें निरस्त:छठ पर घर आने-जाने वालों की बढ़ी परेशानी
रेलवे ने तकनीकी कारणों से से हावड़ा-गोरखपुर और साबरमती-मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली दो त्योहार विशेष ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जिसकी वजह से छठ महापर्व के दौरान घर लौटने और वापस जाने की तैयारी कर रहे रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसमें 14 नवंबर को हावड़ा से चलने वाली 03037 हावड़ा-गोरखपुर स्पेशल और 15 नवंबर को गोरखपुर से चलने वाली 03038 गोरखपुर-हावड़ा स्पेशल शामिल हैं। वहीं, 14 नवंबर को साबरमती से चलने वाली 09473 साबरमती-मुजफ्फरपुर स्पेशल और 16 नवंबर को मुजफ्फरपुर से चलने वाली 09474 मुजफ्फरपुर-साबरमती स्पेशल का संचालन भी रद्द रहेगा। रेल प्रशासन की ओर से शनिवार, 14 नवंबर को इसकी सूचना जारी की गई। रेलवे के अनुसार, परिचालनिक कारणों से इन ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में इन ट्रेनों में यात्रा की योजना बना चुके यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए दूसरे विकल्प तलाशने होंगे। हावड़ा-गोरखपुर स्पेशल दोनों तरफ से रद्द रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, ट्रेन नंबर 03037 हावड़ा-गोरखपुर त्योहार विशेष गाड़ी 14 नवंबर को हावड़ा से रवाना नहीं होगी। इसके साथ ही ट्रेन नंबर 03038 गोरखपुर-हावड़ा त्योहार विशेष गाड़ी 15 नवंबर को गोरखपुर से निरस्त रहेगी। यानी इस ट्रेन की दोनों तरफ की सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। साबरमती-मुजफ्फरपुर स्पेशल भी नहीं चलेगी इसी तरह ट्रेन नंबर 09473 साबरमती-मुजफ्फरपुर त्योहार विशेष गाड़ी 14 नवंबर को साबरमती से निरस्त रहेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 09474 मुजफ्फरपुर-साबरमती त्योहार विशेष गाड़ी 16 नवंबर को नहीं चलेगी। रेलवे ने दोनों ट्रेनों को तकनीकी कारणों से निरस्त किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)