शराब के लिए पैसे मांगने पर युवक को पीटा:हमीरपुर में तीन भाइयों पर जानलेवा हमले और मारपीट का केस दर्ज, जांच जारी

Oct 27, 2026 - 11:00
0
शराब के लिए पैसे मांगने पर युवक को पीटा:हमीरपुर में तीन भाइयों पर जानलेवा हमले और मारपीट का केस दर्ज, जांच जारी
हमीरपुर के रमेड़ी फुलारानी मोहल्ले में शराब के लिए पैसे मांगने का विरोध करने पर युवक भारत परिहार को पीटा गया। उनकी शिकायत पर तीन भाइयों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज हुआ। भारत परिहार 26 अक्टूबर 2026 शाम करीब 7:30 बजे सुभाष बाजार से घर लौट रहे थे। पुनम मेडिकल स्टोर के सामने अभिषेक सोनकर उर्फ कांटा ने उन्हें रोककर शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर अभिषेक गाली-गलौज करने लगा। अभिषेक के भाई पंकज सोनकर, विकास सोनकर भी वहां पहुंचे। तीनों ने भारत से मारपीट की। जान से मारने की नीयत से हमला किया अभिषेक के पास लाठी, पंकज के पास लोहे की रॉड, विकास के पास डंडा था, जिससे उन्होंने जान से मारने की नीयत से हमला किया। लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़ित को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने 27 अक्टूबर 2026 को तहरीर पर बीएनएस की धारा 109, 115(2), 352, 351(3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User