डीएम ने धान के खेत में खुद काटी फसल:सोनभद्र में किसान के साथ चलाई हसिया, 2288 स्थानों पर होगी क्रॉप कटिंग

Nov 18, 2026 - 15:59
0
डीएम ने धान के खेत में खुद काटी फसल:सोनभद्र में किसान के साथ चलाई हसिया, 2288 स्थानों पर होगी क्रॉप कटिंग
सोनभद्र में धान की पैदावार का सही आकलन करने के लिए बुधवार दोपहर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ अलग अंदाज में नजर आए। राबर्ट्सगंज तहसील के बिच्छी गांव में वह खुद धान के खेत में उतरे और किसान के साथ हसिया चलाकर फसल की कटाई की। दौरान उन्होंने क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया और किसानों से उत्पादन, खेती की लागत और फसल के उचित मूल्य के बारे में जानकारी ली। कृषक राजू कुमार मौर्य के खेत में 0.0043 हेक्टेयर यानी 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का प्लॉट चुना गया। निर्धारित क्षेत्र में कटाई के बाद धान का वजन कराया गया, जिसमें कुल 21.880 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। इसी आधार पर उत्पादकता का आकलन किया गया। जिले में 2288 स्थानों पर होगी क्रॉप कटिंग डीएम ने बताया कि जिले में क्रॉप कटिंग के लिए करीब 2288 स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर निर्धारित क्षेत्रफल के प्लॉट में फसल काटकर उत्पादन के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। जिला और तहसील स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी में होने वाली इस प्रक्रिया से धान की वास्तविक उत्पादकता का आकलन किया जाएगा। अब तक करीब 400 से 500 स्थानों पर क्रॉप कटिंग पूरी हो चुकी है। नवंबर के अंत तक पूरे जिले में यह काम पूरा करने का लक्ष्य है। पराली नहीं जलाने की अपील जिलाधिकारी ने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित होती है। किसान पराली के उचित प्रबंधन के विकल्प अपनाएं। पराली जलाने पर शासन के प्रावधानों के तहत जुर्माना भी लगाया जा सकता है। गोआश्रय स्थलों के लिए चारा दान करने की अपील डीएम ने किसानों से अतिरिक्त अनाज और चारा गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के लिए स्वेच्छा से दान करने की अपील की। इस मौके पर तहसीलदार राहुल सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक अमरनाथ पाठक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User