आज 17 केंद्रों पर होगी सहायक आचार्य परीक्षा:28,335 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 45 मिनट पहले बंद हो जाएंगे गेट

Nov 19, 2026 - 06:20
0
आज 17 केंद्रों पर होगी सहायक आचार्य परीक्षा:28,335 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 45 मिनट पहले बंद हो जाएंगे गेट
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, की ओर से आयोजित सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) चयन परीक्षा आज से शुरू होगी। 19 और 20 नवंबर को होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए मेरठ में 17 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दोनों दिन कुल 28,335 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। दो पालियों में होगी परीक्षा, समय का रखें ध्यान परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 7:15 बजे से और दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 12:15 बजे से केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। ऐसे में पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8:45 बजे और दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 1:45 बजे तक केंद्र पहुंचना होगा। फोटो आईडी और एडमिट कार्ड के साथ होगा बायोमेट्रिक सत्यापन केंद्र पर प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और फोटोयुक्त पहचान पत्र की जांच की जाएगी। इसके साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन भी होगा। इसमें अभ्यर्थियों का फोटो और आइरिस स्कैन लिया जाएगा। परीक्षा पेन-पेपर आधारित होगी, जिसमें एमसीक्यू के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर उत्तर देने होंगे। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर रोक परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों के साथ कक्ष निरीक्षकों की भी कड़ी चेकिंग की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती रहेगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर शीट की पैकिंग तक की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी कराई जाएगी। अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान - प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लेकर पहुंचें। - पहली पाली के लिए सुबह 7:15 बजे से प्रवेश शुरू होगा। - दूसरी पाली के लिए दोपहर 12:15 बजे से प्रवेश मिलेगा। - परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले गेट बंद हो जाएंगे। - मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर न पहुंचें। - बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए फोटो और आइरिस स्कैन कराया जाएगा। - परीक्षा में 120 एमसीक्यू प्रश्न होंगे और उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User