दिल्ली के चावड़ी बाजार में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी:4 लोगों का रेस्क्यू, 2 के मलबे में दबने की आशंका; साल का छठा बड़ा हादसा

Nov 05, 2026 - 11:56
0
दिल्ली के चावड़ी बाजार में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी:4 लोगों का रेस्क्यू, 2 के मलबे में दबने की आशंका; साल का छठा बड़ा हादसा
दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। हादसे के बाद 4 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 2 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। घटना सुबह 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में हुई। मौके पर NDRF की टीम और दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद हैं। इनमें पानी के टैंकर और रेस्क्यू गाड़ी भी शामिल हैं। दिल्ली में इस साल इमारत गिरने का यह छठा बड़ा हादसा है। इससे पहले 5 हादसों में 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इन हादसों में जान गंवाने वालों में कई छात्र भी शामिल थे। हादसे की 3 तस्वीरें… दिल्ली में इस साल बिल्डिंग गिरने से 21 मौतें, 5 बड़े हादसे 1. 30 मई: सैदुलाजाब इलाके में वेस्टर्न मार्ग पर चार मंजिला व्यावसायिक इमारत ढह गई। इसमें कोचिंग सेंटर, कैफे और ऑफिस चल रहे थे। मलबा पास की कैंटीन पर भी गिरा, जहां छात्र मौजूद थे। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई और 13 लोग घायल हुए। 2. 8 जुलाई: रोहिणी सेक्टर-16 में बारिश के दौरान दो निर्माणाधीन इमारतें ढह गईं। हादसे के बाद कई लोग मलबे में दब गए। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत अभियान चलाया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई। 3. 21 अगस्त: करोल बाग के रेगरपुरा इलाके में प्यारे लाल रोड पर एक इमारत का हिस्सा गिर गया। यहां इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था। हादसे में वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हुई और दो लोग घायल हो गए। 4. 6 सितंबर: सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत में लड़कों का PG चल रहा था। हादसे के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम हो रहा था। बचाव दल ने मलबे से लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई और 5 घायल हुए। 5. 7 अक्टूबर: सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत का अगला हिस्सा ढह गया। हादसे में आसपास के लोग भी मलबे की चपेट में आए। बचाव दल ने 11 लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई और 8 लोग घायल हुए। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User