बुलंदशहर में सम्मान समारोह:रामलीला कमेटी के सदस्यों व कलाकारों को शील्ड और प्रमाण पत्र दिए गए

Nov 05, 2026 - 12:03
0
बुलंदशहर में सम्मान समारोह:रामलीला कमेटी के सदस्यों व कलाकारों को शील्ड और प्रमाण पत्र दिए गए
बुलंदशहर के जहांगीराबाद स्थित आरसी फार्म हाउस में बुधवार रात श्री जनता आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में महाकाली का स्वरूप निभाने वाले गणेश गर्ग, महाकाली कमेटी के उस्तादों, रामलीला कमेटी के सदस्यों और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सभी को शील्ड और प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर रामलीला कमेटी के संरक्षक रामहरि गोयल, नरेश पहलवान, संदीप शर्मा, राजू आरटीओ, संजय पहलवान, सौरभ विरदी, कुणाल ओझा, रोहित अग्रवाल, यशु गोयल, सुमित गोयल, विवेक गोयल, माधव गोयल, रौनक बंसल और राहुल बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User