ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो की मौत:सहारनपुर के देवबंद में हुआ हादसा, कार से मुजफ्फरनगर दवाई लेने गए थे
देवबंद में कार के ट्रक में पीछे से घुसने से मौलवी एजाज और कार चालक मुकेश की मौत हो गई। हादसे में एजाज की पत्नी और 18 वर्षीय बेटी घायल हुईं। बेटी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
अनवर शाह कॉलोनी निवासी एजाज पत्नी और बेटी के साथ किराये की कार से मुजफ्फरनगर दवाई लेने गए थे। देवबंद ।लौटते समय स्टेट हाईवे पर साईं धाम के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।
टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। एजाज और चालक मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पत्नी और बेटी को इलाज के लिए ले जाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)