मुरादाबाद में आज से खुले रक्षा संग्रहालय और खेल पार्क:100 रुपए में देख सकेंगे सेना के हथियार और विमान

Nov 05, 2026 - 13:57
0
मुरादाबाद में आज से खुले रक्षा संग्रहालय और खेल पार्क:100 रुपए में देख सकेंगे सेना के हथियार और विमान
मुरादाबाद में पांच नवंबर से त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रहालय और मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल पार्क आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। करीब चार महीने बाद खुले इन दोनों केंद्रों में अब लोग परिवार और बच्चों के साथ घूमने जा सकेंगे। यहां सेना के हथियारों से लेकर खेलों की गतिविधियों तक कई आकर्षण रखे गए हैं। रक्षा संग्रहालय में लड़ाकू विमान और टैंक त्रिशूल भारतीय रक्षा संग्रहालय में लड़ाकू विमान, युद्धक टैंक, सैन्य वाहन, तोप और सेना के दूसरे उपकरण रखे गए हैं। यहां लोग सेना के इतिहास और देश की सुरक्षा में उसके योगदान के बारे में जान सकेंगे। संग्रहालय सुबह 11 से शाम 5 बजे तक खुलेगा। सामान्य टिकट 100 रुपए और 5 से 10 साल के बच्चों का टिकट 50 रुपए रखा गया है। इसे देखने में करीब डेढ़ घंटे लगेंगे। शाम को होगा लाइट एंड साउंड शो शाम 6 से रात 8 बजे तक संग्रहालय में लाइट एंड साउंड शो होगा। इसमें रोशनी और आवाज के जरिए सेना की वीरगाथा दिखाई जाएगी। इसके लिए सामान्य टिकट 100 रुपए और बच्चों का टिकट 50 रुपए है। गेमिंग जोन में लेजर गन एरिना के लिए 200 रुपए और बीआर गेमिंग कॉम्बैट गेम के लिए 500 रुपए शुल्क देना होगा। खेल पार्क में कबड्डी, खो-खो और कुश्ती मेजर ध्यानचंद भारतीय खेल पार्क में कबड्डी, खो-खो, कुश्ती और मल्लखंभ जैसी खेल गतिविधियां होंगी। यहां बड़ी शतरंज की बिसात समेत कई दूसरे आकर्षण भी हैं। पार्क सुबह 11 से शाम 5 बजे तक खुलेगा। सामान्य टिकट 30 रुपए और 5 से 10 साल के बच्चों का टिकट 20 रुपए है। 50 या इससे ज्यादा लोगों के समूह को टिकट पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User