पीलीभीत में 20 दिन से बंद स्ट्रीट लाइटें:अंधेरा और गंदगी से परेशान सभासद बोले- सुनवाई नहीं हुई तो छोड़ेंगे भाजपा
पीलीभीत की नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के वार्ड नंबर 12 में विकास कार्य नहीं होने से नाराज भाजपा सभासद अल्ताफ हुसैन ने पार्टी छोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जल्द समस्याएं दूर कर विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो वह भाजपा छोड़ने का फैसला करेंगे। अल्ताफ हुसैन के मुताबिक, वार्ड में करीब 20 दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। रात में गलियों और सड़कों पर अंधेरा रहता है। सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को लेकर पंचायत के सिलावट जी, अधिशासी अधिकारी (ईओ) और अर्जुन बाबू से कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लाइटें ठीक नहीं कराई गईं और दूसरी समस्याएं भी दूर नहीं हुईं। शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा सभासद ने चेयरमैन पर वार्ड के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि चुने हुए जनप्रतिनिधि की बात अनसुनी की जा रही है। चेयरमैन दूसरे लोगों को सुपरवाइजर बनाकर वार्ड में भेज रहे हैं, जबकि उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जनता के बीच जाने में परेशानी अल्ताफ हुसैन ने कहा कि जनता ने उन्हें भारी मतों से जिताया था। पार्टी प्रत्याशी के तौर पर भी उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी। बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने से उन्हें जनता के बीच जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं तो वह लोगों से दोबारा वोट मांगने किस मुंह से जाएं। विकास कार्य जल्द शुरू नहीं हुए तो वह भाजपा छोड़ने का फैसला करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)