रोडवेज बस रोककर चेकिंग करने लगा फर्जी टीआई:परिचालक ने पकड़ा, पूछताछ में जानकारी नहीं दे सका
बिजनौर में बसों की चेकिंग कर रहे एक नकली यातायात निरीक्षक (टीआई) को रोडवेज बस के परिचालक ने पकड़ लिया। परिचालक उसे रोडवेज डिपो ले आया, जहां काफी देर तक हंगामा हुआ। बिजनौर डिपो की बस नगीना से भागूवाला जा रही थी। इसी दौरान नजीबाबाद के गोल चौराहे पर एक व्यक्ति बसों की चेकिंग कर रहा था। परिचालक विनीत को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ। पूछताछ में वह व्यक्ति अपने पद और चेकिंग के अधिकार के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद विनीत उसे डिपो ले आया। बिजनौर के एआरएम अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)