देवरिया में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा:रथों पर सजीं झांकियां, मुस्लिम समाज और पुलिस ने भी किया स्वागत

Nov 05, 2026 - 13:57
0
देवरिया में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा:रथों पर सजीं झांकियां, मुस्लिम समाज और पुलिस ने भी किया स्वागत
देवरिया में सिद्धपीठ मनोकामनापूर्ण श्री हनुमान जी महाराज मंदिर परिसर से गुरुवार दोपहर 12 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अवसर था मंदिर में मनाए जा रहे हनुमान जन्मोत्सव के 51वें वर्ष का। इस खास मौके को देखते हुए पूरे आयोजन को बेहद खास और भव्य रूप दिया गया है। फूलों और भगवा झंडों से सजा पूरा मार्ग शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर रामलीला मैदान, नगर पालिका, तहसील रोड, स्टेशन रोड, मोतीलाल रोड, जलकल चौराहा, सिविल लाइन और राघव नगर से गुजरते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे रास्ते को फूलों और भगवा झंडों से सजाया गया था। यात्रा में शामिल श्रद्धालु नारंगी पटका पहने और हाथों में ध्वज थामे जयकारे लगाते चल रहे थे। ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और भजन-कीर्तन की गूंज के बीच भक्तिमय माहौल बना रहा। एक दर्जन रथों पर सजीं झांकियां शोभायात्रा का आकर्षण एक दर्जन से अधिक सजे-धजे रथ थे, जिन पर श्री हनुमान जी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर झांकियां सजाई गई थीं। सड़क के दोनों ओर इन्हें निहारने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए अबूबकर नगर के अमन गेट के पास मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया, वहीं रेलवे पुलिस चौकी के पास पुलिसकर्मियों ने भी श्रद्धालुओं को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। देवरिया का प्रमुख सिद्धपीठ मंदिर समिति के पदाधिकारियों के अनुसार श्री हनुमान जी महाराज मंदिर देवरिया का प्रमुख सिद्धपीठ है, जहां साल भर हजारों भक्त मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। 51वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय विशेष धार्मिक आयोजन रखे गए हैं, जिनमें नाम संकीर्तन, भजन संध्या, झांकियां, दिव्य आरती और विशाल भंडारे का आयोजन शामिल है। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात की सुगम व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और यातायात विभाग की टीमें सभी प्रमुख चौराहों पर मुस्तैद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User