राहुल गांधी की CM के गृहजिले में इंसाफ रैली:कांग्रेस का चुनाव कैंपेन लॉन्च करेंगे; पंजाब की 69 सीटों वाले मालवा क्षेत्र पर नजर

Nov 04, 2026 - 11:13
0
राहुल गांधी की CM के गृहजिले में इंसाफ रैली:कांग्रेस का चुनाव कैंपेन लॉन्च करेंगे; पंजाब की 69 सीटों वाले मालवा क्षेत्र पर नजर
राहुल गांधी आज पंजाब में कांग्रेस का चुनाव कैंपेन लॉन्च करेंगे। इसके लिए संगरूर में पार्टी ने इंसाफ रैली रखी है। राहुल गांधी सुबह करीब 11 बजे रैली में पहुंच सकते हैं। राहुल गांधी इंसाफ रैली में नशे, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर AAP सरकार की घेराबंदी करेंगे। AAP के अलावा राहुल के निशाने पर भाजपा भी रहेगी। संगरूर सीएम भगवंत मान का गृह जिला है और पंजाब के मालवा क्षेत्र में आता है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 69 सीटें इसी क्षेत्र में आती हैं। इसी वजह से कांग्रेस यहां राहुल की रैली करा रही है। रैली के बाद वह नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के परिवार से मिलेंगे। नशा बिक्री का विरोध करने पर एक केमिस्ट ने झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी है। हालांकि झोटा के पिता ने मिलने से इनकार किया है। गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस के लिए राहुल गांधी का यह दौरा विधानसभा चुनाव की तैयारियों से ठीक पहले बूस्टर डोज के तौर पर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User