तीन वाहन आपस में टकराए, डीसीएम चालक की मौत:सोनभद्र में टीपर और बोलेरो चालक चालक घायल, केबिन में फंसे चालकों को निकालने के लिए चला रेस्क्यू

Nov 04, 2026 - 18:23
0
तीन वाहन आपस में टकराए, डीसीएम चालक की मौत:सोनभद्र में टीपर और बोलेरो चालक चालक घायल, केबिन में फंसे चालकों को निकालने के लिए चला रेस्क्यू
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारो खुर्द गांव में बुधवार को टीपर, डीसीएम और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक राजकुमार रावत (28) की मौके पर मौत हो गई, जबकि टीपर चालक नंदू सिंह (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों ट्रक चालकों केबिन में फंस गए। बालू लदा टीपर और मैदा लदे डीसीएम में टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोरगी निवासी नंदू सिंह पुत्र मुन्नालाल सिंह बालू लदा टीपर लेकर झारो गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से मैदा लदा डीसीएम आ रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। झारो खुर्द के पास पहुंचते ही दोनों चालकों का वाहनों से नियंत्रण बिगड़ गया और आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से दुद्धी की दुकानों पर दवाइयों की सप्लाई करने आ रही बोलेरो भी दोनों वाहनों से टकरा गई। बोलेरो में दवाइयां पेटियों में रखी थीं। तीन वाहनों की भिड़ंत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। केबिन में फंसे दोनों चालक, बचाव में जुटे ग्रामीण हादसे के बाद डीसीएम चालक राजकुमार रावत पुत्र सूरजलाल रावत निवासी बैढ़न, सिंगरौली और टीपर चालक नंदू सिंह अपने-अपने वाहन के केबिन में फंस गए। दोनों दर्द से चिल्ला रहे थे। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण निकाल नहीं पाए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह और हरिकेश राम आजाद पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक डीसीएम चालक राजकुमार रावत की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल नंदू सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बोलेरो चालक को हल्की चोटें आई हैं। दुद्धी-म्योरपुर मार्ग पर घंटों लगा रहा जाम तीनों वाहनों के सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़े होने से दुद्धी-म्योरपुर मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ। परिजनों को दी गई सूचना पुलिस ने डीसीएम चालक राजकुमार रावत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया- तीन वाहनों की टक्कर के बाद मार्ग पर जाम लग गया था। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User