दीपावली पर आतिशबाजी बाजार ग्राम बहेड़ी में लगेगा:बदायूं-बिल्सी मार्ग पर जगह चुनी, हर क्लस्टर में 50 दुकानों के लिए दो फायर टेंडर जरूरी
बदायूं में दीपावली पर आतिशबाजी की खरीदारी के लिए अस्थायी बाजार ग्राम बहेड़ी में लगेगा। प्रशासन ने बदायूं-बिल्सी मार्ग पर गाटा संख्या 711 को दुकानों के लिए चुना है। दुकानों की संख्या फायर टेंडरों की उपलब्धता और सुरक्षा इंतजामों की जांच के बाद तय होगी। नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी आयुध सुमित सिंह ने समिति की रिपोर्ट के आधार पर जगह चुने जाने की पुष्टि की है। दुकानों के आवंटन से पहले संयुक्त समिति मौके पर जाकर जांच करेगी। इसमें उप जिलाधिकारी सदर, सीओ बदायूं और अग्निशमन अधिकारी शामिल हैं। समिति बिजली सुरक्षा समेत अन्य जरूरी इंतजामों की जांच करेगी। इसके बाद क्लस्टरों और दुकानों की अधिकतम संख्या तय होगी। इसी आधार पर आतिशबाजी बिक्री के अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। आग से बचाव के लिए हर क्लस्टर में अधिकतम 50 दुकानें रखने का नियम है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में छोटे-बड़े कुल आठ फायर टेंडर काम कर रहे हैं। हर क्लस्टर के लिए दो फायर टेंडर जरूरी हैं। इसलिए चयनित जगह पर कितने क्लस्टर और दुकानें लगेंगी, यह फायर टेंडरों की उपलब्धता से तय होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)