होटल मालिक पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार:कासगंज में तमंचा, कारतूस और बुलेट जब्त, 9 मुकदमे दर्ज

Nov 02, 2026 - 18:34
0
होटल मालिक पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार:कासगंज में तमंचा, कारतूस और बुलेट जब्त, 9 मुकदमे दर्ज
कासगंज में मराठा होटल के मालिक पर फायरिंग करने के आरोपी प्रिंस ठाकुर को कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 10 बजे कासगंज-बदायूं रोड स्थित मराठा होटल के मालिक ओमकार सिंह से विवाद के बाद प्रिंस ने फायरिंग की थी। मामले में प्रिंस ठाकुर, भोले ठाकुर, गौरव और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस जब्त किया। घटना में इस्तेमाल काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में बुलेट पर दो युवक दिखाई दिए। पुलिस के मुताबिक, पीछे बैठा प्रिंस ठाकुर तमंचे से फायरिंग करता दिखा। फुटेज पहले सामने आया था। पुलिस ने सोमवार शाम हनौता पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर पहले एक मकान के पास से प्रिंस को गिरफ्तार किया। वह गेंदूपुरा, थाना अमांपुर का निवासी है और फिलहाल कासगंज के जय जयराम मोहल्ले में रहता है। पुलिस के मुताबिक, प्रिंस के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसे जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User