दीपावली पर बांद्रा-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:एक और आठ नवंबर को बांद्रा से होगी रवाना, लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन होकर चलेगी ट्रेन
दीपावली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे बांद्रा और गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन दोनों तरफ से दो-दो फेरों में संचालित होगी। बांद्रा से ट्रेन एक और आठ नवंबर को चलेगी, जबकि गोरखपुर से दो और नौ नवंबर को रवाना होगी। इससे मुंबई और पूर्वांचल के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। अगले दिन दोपहर 1:30 बजे ऐशबाग पहुंचेगी ट्रेन ट्रेन नंबर 09083 बांद्रा स्पेशल एक और आठ नवंबर को सुबह 4:30 बजे बांद्रा से रवाना होगी। यह बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला और कानपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 1:30 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। यहां से बाराबंकी, गोंडा और बस्ती के रास्ते शाम 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से रात 10:45 बजे चलेगी ट्रेन वापसी में ट्रेन नंबर 09084 दो और नौ नवंबर को रात 10:45 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 4:25 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। इसके बाद आगे का सफर तय करते हुए अगले दिन दोपहर 1:35 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)