युवक पर चाकू से हमला, पीठ पर घाव:गोंडा में रंगदारी का आरोप, घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Oct 28, 2026 - 21:34
0
युवक पर चाकू से हमला, पीठ पर घाव:गोंडा में रंगदारी का आरोप, घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती
गोंडा में बुधवार शाम करीब 7:20 बजे एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में आदित्य चंद्र पांडेय की पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घायल को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने मामले में रंगदारी के विवाद को लेकर हमला करने का आरोप लगाया है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के भुतहा तालाब रानीपुरवा के पास का है। 3 नामजद समेत 15 अज्ञात पर आरोप आदित्य चंद्र पांडेय के मुताबिक, वह रास्ते से गुजर रहे थे, तभी गुड्डू वर्मा, समर ठाकुर, आर्यन और उनके साथ आए करीब 15 अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह वहां से निकलकर नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। तहरीर में गुड्डू वर्मा निवासी आजाद नगर, समर ठाकुर निवासी आजाद नगर और आर्यन निवासी विष्णुपुरी कॉलोनी समेत 15 अज्ञात लोगों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के अनुसार, घटना के समय मौके पर 50 से अधिक लोग मौजूद थे, जो वारदात के प्रत्यक्षदर्शी हो सकते हैं। पुलिस ने शुरू की जांच तहरीर मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया जा रहा है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की ओर से शिकायती पत्र मिला है। उसकी पीठ पर चोट के निशान हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के संबंध में मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User