दीपावली पर गांव लौटे किशोर की सड़क हादसे में मौत:हरदोई में बिलग्राम मार्ग पर हादसा, साथ में सवार 2 दोस्त हुए घायल

Nov 08, 2026 - 16:36
0
दीपावली पर गांव लौटे किशोर की सड़क हादसे में मौत:हरदोई में बिलग्राम मार्ग पर हादसा, साथ में सवार 2 दोस्त हुए घायल
हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर शनिवार देर शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दोस्तों के साथ जा रहा था चौराहे की ओर सुरसा थाना क्षेत्र के लुधौरा (मजरा ओदरा नेवलिया) का रहने वाला मोनू (16) रमेश का बेटा था। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। पढ़ाई छोड़ने के बाद दिल्ली में मजदूरी करता था। उसके बड़े भाई सोनू ने बताया कि दिवाली के मौके पर मोनू दो दिन पहले ही गांव लौटा था। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे मोनू अपने भाई सोनू की बाइक लेकर गांव के दोस्त लवकुश (17) और सुमित (18) के साथ ढोलिया चौराहे की ओर जा रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र में कुतुबापुर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में मोनू को मृत घोषित किया हादसे के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। तीनों को मेडिकल कॉलेज हरदोई पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। लवकुश और सुमित को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। रविवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने मोनू के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User