रामपुर में मिट्टी के दीयों की मांग घटी:बाजार में भारतीय झालरों की रही मांग, चाइनीज से ग्राहकों ने बनाई दूरी

Nov 08, 2026 - 16:36
0
रामपुर में मिट्टी के दीयों की मांग घटी:बाजार में भारतीय झालरों की रही मांग, चाइनीज से ग्राहकों ने बनाई दूरी
रामपुर के बाजारों में इस बार दीपावली की खरीदारी का रुख बदला नजर आया। रविवार दोपहर तीन बजे तक मिस्टन गंज, पुराना गंज और ज्वाला नगर समेत शहर के प्रमुख बाजारों में मिट्टी के दीयों की बिक्री कम रही। वहीं, चाइनीज झालरों की मांग भी घटी है। इसके मुकाबले ग्राहकों ने भारतीय झालरों को ज्यादा पसंद किया। पहले 100 से ज्यादा दीये खरीदते थे लोग दीये खरीदने पहुंचे बुजुर्ग रामप्रसाद ने बताया कि पहले वह हर साल 100 से अधिक मिट्टी के दीये खरीदकर घर ले जाते थे। घर के हर कोने में दीये जलाए जाते थे, लेकिन अब समय के साथ लोगों की पसंद बदल गई है। बाजार में मोमबत्तियां और बिजली से जलने वाली रंग-बिरंगी झालरें आसानी से मिल जाती हैं। लोग इन्हीं से घर सजाना पसंद कर रहे हैं। इसका असर मिट्टी के दीयों की बिक्री पर दिख रहा है। चाइनीज के मुकाबले भारतीय झालरों की मांग राजद्वारा के एक दुकानदार ने बताया कि पहले ग्राहक बड़ी संख्या में चाइनीज झालर खरीदते थे, लेकिन इस बार उनकी बिक्री कम हुई है। दुकानदार के मुताबिक, चाइनीज झालरों में कॉपर के बजाय दूसरे कम टिकाऊ विकल्पों का इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से ये जल्दी खराब हो जाती हैं और कई बार एक बार इस्तेमाल के बाद ही काम नहीं करतीं। उन्होंने बताया कि भारतीय झालरें थोड़ी महंगी जरूर होती हैं, लेकिन इनमें कॉपर का इस्तेमाल होने से ये ज्यादा टिकाऊ रहती हैं और कई बार इस्तेमाल की जा सकती हैं। इसी वजह से ग्राहक अब चाइनीज झालरों के बजाय भारतीय झालरें खरीदने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। इस बार बाजार में मिट्टी के दीयों की घटती मांग और भारतीय झालरों की बढ़ती पसंद ने दीपावली की खरीदारी में आए बदलाव को दिखाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User