दीपोत्सव से पहले अयोध्या हुई एकजुट:सरयू घाटों पर चला विशेष अभियान, संतों से लेकर डॉक्टर और अधिवक्ताओं तक ने किया श्रमदान

Oct 31, 2026 - 10:51
0
दीपोत्सव से पहले अयोध्या हुई एकजुट:सरयू घाटों पर चला विशेष अभियान, संतों से लेकर डॉक्टर और अधिवक्ताओं तक ने किया श्रमदान
दीपोत्सव से पहले रामनगरी में सरयू को स्वच्छ बनाने की मुहिम तेज हो गई है। सरयू के घाटों को साफ और निर्मल बनाने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान चलाया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित इस अभियान में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने खुद सफाई की कमान संभाली। उन्होंने नगर निगम की टीम के साथ घाटों पर श्रमदान किया। अभियान का नाम 'स्वच्छ सरयू संकल्प अभियान' रखा गया। इसमें समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग एक साथ नजर आए। सरयू की सफाई में दिखी सामाजिक एकजुटता अभियान में साधु-संत, शिक्षक, पार्षद, डॉक्टर, अधिवक्ता और नगर निगम के कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने अपने हाथों से घाटों और नदी के किनारों की सफाई की। किसी ने झाड़ू लगाई तो किसी ने कचरा उठाकर स्वच्छता में योगदान दिया। अभियान में लोगों का उत्साह भी देखने को मिला। इसका उद्देश्य केवल घाटों की सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराना भी था। सरयू की निर्मलता सबकी जिम्मेदारी महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या की पहचान उसकी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से है। इसमें मां सरयू का विशेष स्थान है। सरयू करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में इसकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। केवल नगर निगम के प्रयासों से यह काम पूरा नहीं हो सकता। इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। लोगों को नदी और घाटों पर गंदगी फैलाने से बचना होगा। दीपोत्सव से पहले स्वच्छता का संदेश दीपोत्सव से पहले शुरू हुआ यह अभियान जनभागीदारी का संदेश दे रहा है। नगर निगम का प्रयास है कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ सरयू और साफ घाट दिखाई दें। इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। अभियान के जरिए लोगों से सरयू को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User