दीपोत्सव से पूर्व सरयू तट पर चला स्वच्छता अभियान:सरयू नदी के घाटों और तटों की सफाई की गई,महापौर की अगुवाई में शामिल हुए संत
अयोध्या में दीपोत्सव से पूर्व सरयू तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान आयोजित किया। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने नगर निगम की टीम के साथ अभियान की अगुवाई की।अभियान के तहत सरयू नदी के घाटों और तटों की सफाई की गई। नगर निगम ने इस अभियान को 'स्वच्छ सरयू संकल्प अभियान' नाम दिया है।अभियान में शिक्षक, साधु-संत, पार्षद और नगर निगम के कर्मचारी शामिल हुए।डॉक्टरों और अधिवक्ताओं ने भी सफाई अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने मिलकर अपने हाथों से सरयू तट की सफाई की।अभियान का उद्देश्य सरयू नदी के तटों को स्वच्छ, सुंदर और निर्मल बनाना है।महापौर ने कहा कि अयोध्या की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को ध्यान में रखते हुए सरयू की स्वच्छता की जिम्मेदारी सभी को मिलकर निभानी होगी। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि हम इतिहास के उस मोड़ पर खड़े हैं जहां आम आदमी का कर्तव्य है कि वह अयोध्या को साफ-सुथरा रखे।सभी का कर्तव्य है कि अयोध्या को लगातार निर्मल बनाते रहे।हमारे अभियान में सामज के हर वर्ग के लोग शामिल हैं।हम सभी संदेश दे रहे हैं कि यदि अयोध्या इतनी बड़ी सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक है।तो हम इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अयोध्या का पूरा आर्थिंक तत्र बदल चुका है।राम मंदिर की स्थापना के बाद लोगों की आमदनी 5 से 10 गुना बढ़ चुकी है।कहीं किसी दुनियां में यह सबसे अदभुद माडल है कि आप अपने धर्म-संस्कृति की मानेगें तो इकोनामी अपने आप बढ़ जाएगी।अयोध्या के लोगों की जिम्मेदारी अब कई गुना बढ़ चुकी है ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)