मंदिर के सामने तालाब में कूदने से युवक की मौत:शाहजहांपुर में एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने निकाला शव

Oct 31, 2026 - 11:25
0
मंदिर के सामने तालाब में कूदने से युवक की मौत:शाहजहांपुर में एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने निकाला शव
शाहजहांपुर में शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक युवक ने मंदिर के सामने तालाब में छलांग लगा दी। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने कांटे की मदद से उसका शव बाहर निकाला। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सुबह करीब 9 बजे थाना पुवायां क्षेत्र के हरिराम पक्का तालाब मंदिर के सामने हुई। बच्चे तालाब में मछलियों को आटा खिला रहे थे। उन्होंने युवक को तालाब में कूदते देखा और मंदिर के पुजारी को बताया। युवक ने कूदने से पहले अपनी चप्पलें तालाब के पास उतारी थीं। पुजारी ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तालाब में कांटा डाला और करीब एक घंटे बाद शव बाहर निकाला। इसके बाद युवक को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुवायां के जेवां रोड स्थित देवस्थान के रहने वाले 30 वर्षीय मोहित कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने परिवार को सूचना दी। मोहित के भाई शिवम ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह टहलने निकला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहित शराब पीने का आदी था। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। मोहित के दो भाई और एक बहन हैं। इसके बाद युवक को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुवायां के जेवां रोड स्थित देवस्थान के रहने वाले 30 वर्षीय मोहित कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने परिवार को सूचना दी। मोहित के भाई शिवम ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह टहलने निकला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहित शराब पीने का आदी था। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। मोहित के दो भाई और एक बहन हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User