बहू के कमरे में बेड के नीचे छिपा मिला युवक:बस्ती में पकड़ने की कोशिश पर परिवार को पीटा

Oct 31, 2026 - 10:51
0
बहू के कमरे में बेड के नीचे छिपा मिला युवक:बस्ती में पकड़ने की कोशिश पर परिवार को पीटा
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मुड़बरा चिन्ता गांव में बहू के कमरे में छिपे युवक को पकड़ने की कोशिश के बाद एक परिवार पर हमला हुआ। पुलिस ने शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना 29 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है। गांव के राजेंद्र यादव (पुत्र चौथी) के घर में बच्चों ने मोनू को बहू के कमरे में बेड के नीचे छिपा देखा। बच्चों के शोर मचाने पर राजेंद्र वहां पहुंचे और मोनू को पकड़ने की कोशिश की। आरोप है कि मोनू गाली-गलौज कर वहां से भाग गया। कुछ देर बाद मोनू अपने साथियों सर्वेश (पुत्र सूरत), सूरत यादव और सुक्खूनाथ (पुत्रगण राम उजागिर) के साथ लौट आया। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी शिकायत के मुताबिक, वे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए घर में घुसे। उन्होंने राजेंद्र यादव, उनकी पत्नी और छोटे नाती को लाठी-डंडों से पीटा। तीनों को चोटें आईं। हमले के बाद परिवार इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती गया। उपचार के बाद 30 अक्टूबर को थाने में लिखित शिकायत दी गई। वाल्टरगंज पुलिस ने सुबह 11 बजे केस दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक राम पाल को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User