चित्रकूट में दीपावली पर 500 ड्रोन रामायण दिखाएंगे:30 मिनट के शो में उभरेंगी राम के जीवन की झांकियां, बुंदेली संस्कृति की दिखेगी छटा

Oct 31, 2026 - 11:42
0
चित्रकूट में दीपावली पर 500 ड्रोन रामायण दिखाएंगे:30 मिनट के शो में उभरेंगी राम के जीवन की झांकियां, बुंदेली संस्कृति की दिखेगी छटा
चित्रकूट में दीपावली पर मंदाकिनी नदी के रामघाट में दीपदान के बाद 500 ड्रोन से रामचरितमानस और रामायण की झलक दिखाई जाएगी। करीब 30 मिनट के शो में आसमान पर भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी आकृतियां बनेंगी। बुंदेली लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियों के लिए 9 मंच तैयार किए जा रहे हैं। भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट में दीपावली पर हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने वनवास के साढ़े 11 साल यहां बिताए थे। दीपावली पर श्रद्धालु रामघाट में दीपदान और कामदगिरि की परिक्रमा करते हैं। दीपावली मेले की नोडल अधिकारी एडीएम डॉ. कंचन गुप्ता ने बताया कि ड्रोन शो मेले का प्रमुख आकर्षण रहेगा। 500 ड्रोन एक साथ उड़कर रामायण और रामचरितमानस से जुड़ी आकृतियां बनाएंगे। दीपदान के बाद होने वाले इस शो में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंग देख सकेंगे। एडीएम डॉ. कंचन ने बताया कि प्रशासन चाहता है कि चित्रकूट आने वाले श्रद्धालु अच्छा अनुभव लेकर लौटें। बुंदेलखंड की लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं से पर्यटकों को परिचित कराने के लिए 9 मंचों पर लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए शहर में 6 स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए 17 पार्किंग स्थल तैयार किए जा रहे हैं। रामघाट और कामदगिरि परिक्रमा मार्ग को सजाया जा रहा है। प्रमुख जगहों पर वॉल पेंटिंग की जा रही है। भीड़ संभालने और सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। विश्रामालयों में सुविधाएं भी ठीक की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User