बलिया में पुलिस ने की रन फॉर यूनिटी:सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अधिकारी, कर्मचारी, और नागरिक शामिल हुए
बलिया में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। रिजर्व पुलिस लाइन्स से सुबह करीब 8.30 बजे ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ निकाली गई। इसका उद्देश्य एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना था। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बलिया के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य और आम नागरिक शामिल हुए। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’, ‘एकता का संकल्प’ और ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारे लगाए। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और सामुदायिक समरसता को मजबूत करना था।
कार्यक्रम में कहा गया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने साहस, दूरदर्शिता और नेतृत्व से देश को एक सूत्र में पिरोया। एकजुट भारत ही सशक्त भारत है। दौड़ के समापन पर प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘एकता अमर रहे’ के नारे लगाए। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए कार्यक्रम समाप्त हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)