जालौन में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम:लोगों में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना उद्देश्य
जालौन में एसकेडी मेमोरियल एकेडमी, इटोरा की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशव्यापी अभियान के तहत किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। दौड़ से पहले विद्यालय के प्रिंसिपल मानवेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर निर्धारित मार्ग पर दौड़ लगाई। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जयशंकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र और मुरारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)