चित्रकूट में रन फॉर यूनिटी दौड़:सिपाही सर्वजीत और महिला सिपाही पूनम पटेल अपने वर्ग में फर्स्ट रहे

Oct 31, 2026 - 11:25
0
चित्रकूट में रन फॉर यूनिटी दौड़:सिपाही सर्वजीत और महिला सिपाही पूनम पटेल अपने वर्ग में फर्स्ट रहे
चित्रकूट में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार सुबह 9 बजे ‘रन फॉर यूनिटी’ आयोजित की गई। हिन्दुस्तान पेट्रोल पंप, रेहुटिया से पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। दौड़ में पुलिसकर्मियों, रिक्रूट आरक्षियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’, ‘एकता का संकल्प’ और ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारे लगाए। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देना था। एसपी ने लोगों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। पुरुष वर्ग में आरक्षी सर्वजीत पहले, रिक्रूट आरक्षी अभिषेक दूसरे और आरक्षी सुनील कुमार वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में महिला आरक्षी पूनम पटेल पहले, महिला आरक्षी माद्री तोमर दूसरे और महिला आरक्षी अनामिका तीसरे स्थान पर रहीं। जेएम पब्लिक स्कूल के छात्र वर्ग में आदर्श मिश्रा पहले, अंशू दूसरे, अनूप तीसरे और हर्षनयन चौथे स्थान पर रहे। एसपी अरुण कुमार सिंह ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। समापन पर एसपी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने साहस, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश को एकता के सूत्र में पिरोया। उनकी जयंती राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा, ‘एकजुट भारत ही सशक्त भारत है।’ कार्यक्रम में एएसपी पीयूषकांत राय, सीओ फायर यदुनाथ सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव और प्रभारी साइबर एवं सोशल मीडिया सेल विजय कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में भी रन फॉर यूनिटी आयोजित की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User