भाकियू की किसान महापंचायत आज, राजेश टिकैत आएंगे:मुंडेरा मंत्री में सभा, 12 मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे

Oct 26, 2026 - 06:24
0
भाकियू की किसान महापंचायत आज, राजेश टिकैत आएंगे:मुंडेरा मंत्री में सभा, 12 मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे
भारतीय किसान यूनियन की 26 अक्टूबर को प्रयागराज की मुंडेरा मंडी में किसान क्रांति महापंचायत है। इसमें किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत मौजूद रहेंगे। महापंचायत में किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा, किसानों की फसलों की खरीद, सिंचाई एवं बिजली व्यवस्था, छुट्टा पशुओं की समस्या और संगठन के प्रदेश कार्यालय पर हुए हमले सहित विभिन्न विषयों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सरकार एवं प्रशासन से जवाबदेही तय करने तथा समस्याओं के समाधान की मांग की है। 12 प्रमुख मांगें शामिल 1. विंध्य एक्सप्रेसवे, रिंग रोड एवं एयरोसिटी परियोजनाओं में किसानों को उचित मुआवजा। 2. भारतीय किसान यूनियन युवा के प्रदेश कार्यालय पर हमले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी। 3. जल सत्याग्रह आंदोलन की 20 मांगों का निस्तारण एवं किसानों पर दर्ज 12 मुकदमों की वापसी। 4. प्रयागराज एवं कौशांबी में धान की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जाए। 5. प्राकृतिक आपदा एवं तूफान से नष्ट फसलों का उचित मुआवजा। 6. ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को कम से कम 18 घंटे बिजली आपूर्ति। 7. सरकारी समितियों पर खाद एवं गुणवत्तापूर्ण बीज की पर्याप्त उपलब्धता। 8. नहरों की सफाई एवं टेल तक पर्याप्त पानी की व्यवस्था। 9. खराब सरकारी नलकूपों की तत्काल मरम्मत। 10. किसान सम्मान निधि की लंबित समस्याओं का समाधान 11. ग्रामीण सड़कों की मरम्मत एवं खेतों के चकरोड अतिक्रमण मुक्त हों 12. छुट्टा पशुओं की गंभीर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User