निजी अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का:सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, भाई बोला- ऑक्सीजन सिलेंडर में गैस नहीं थी
एटा के अरुणानगर स्थित श्री जगदीश सिंह मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में 22 साल के गोविंद की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। गोविंद सादुलुरा गांव का रहने वाला था। वह शनिवार को एटा तहसील के सामने एक सड़क हादसे में घायल हो गया था, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोविंद के भाई यशवंत ने बताया कि डॉक्टरों ने ठीक से जांच नहीं की और तबीयत बिगड़ने पर रेफर करने से मना कर दिया। यशवंत का आरोप है कि ऑक्सीजन सिलेंडर में गैस नहीं थी, जिससे गोविंद का दम घुटने लगा और उसकी मौत हो गई। युवक की मौत रविवार रात 12 बजे हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)