ई-रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत:हाथरस में ड्राइवर मौके से भागा, अलीगढ़ ले जाते समय महिला ने दम तोड़ा
हाथरस में मथुरा रोड पर तालाब फाटक के पास ई-रिक्शा की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया। कुछ लोग महिला को जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सत्संग में शामिल होने आई थी महिला रविवार देर रात महिला की पहचान हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव सोखना निवासी मनोरमा (50), पत्नी राम प्रकाश के रूप में हुई। वह घर से हाथरस में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पास आयोजित सत्संग में शामिल होने आई थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए और उन्होंने महिला की पहचान की। मनोरमा के तीन बच्चे हैं। देर रात पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव अपने साथ ले गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)