ई-रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत:कासगंज-अतरौली मार्ग पर चालक फरार, पुलिस पहचान और तलाश में जुटी
कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 7 बजे ई-रिक्शा की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसा कासगंज-अतरौली मार्ग पर नगला पट्टी के पास हुआ। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, महिला सड़क पर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल देखा। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। फरार चालक की तलाश भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)